नई दिल्ली, 11 नवम्बर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गांधीवादीमूल्य सदैव प्रासंगिक हैं। तमिलनाडु के डिंडिगुल में गांधीग्राम विश्वविद्यालय के दीक्षांतसमारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास देशके युवाओं पर निर्भर है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरबन गया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंनेगांधीग्राम विश्वविद्यालय के आरंभिक दिनों में महात्मा गांधी की यात्रा का भी उल्लेखकिया।

श्री मोदी ने समारोह में प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा और वादक उमयालपुरम सिवन को मानद उपाधि से सम्मानित किया।

इससे पहले, डिंडिगुल में राज्यपाल आर. एन.रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, केंद्रीयमंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing