Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला कामगारों की भविष्य निधि के ब्याज दर में कटौती का प्रस्ताव

कोयला कामगारों की भविष्य निधि के ब्याज दर में कटौती का प्रस्ताव

कोयला एवं वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद 2022-23 के लिए सीएमपीएफओ की ब्याज दर 7.6 फीसदी हो जाएगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 09 अप्रेल। कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) द्वारा ब्याज दर में कटौती का प्रस्ताव भेजा गया है। कोयला एवं वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद 2022-23 के लिए सीएमपीएफओ की ब्याज दर 7.6 फीसदी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : “श्रमेव जयते” समारोह में कोल कर्मी सम्मानित, चेयरमैन बोले- CIL की ऐतिहासिक उपलब्धि में हर एक कर्मी का योगदान

हाल में सीएमपीएफओ बोर्ड की बैठक में ब्याज दर पर चर्चा की गई है। मंत्रालयों से मंजूरी मिलने के बाद कोयला कामगारों को भविष्य निधि पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। देशभर में सीएमपीएफओ के करीब चार लाख सदस्य हैं। बताया गया है कि अंशदान से अधिक निकासी के कारण ब्याज दर में कटौती का प्रस्ताव लाया गया है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव पति ने एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट्स का किया दौरा, भूमि अधिग्रहण की ली जानकारी

Advertisement

इधर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत व्याज दर की घोषणा की है। देशभर में ईपीएफओ के छह करोड़ सदस्य हैं।

बीते चार वर्ष में CMPFO की ब्याज दर इस प्रकार थी :

  • 2021- 22 : 8.3%
  • 2020- 21 : 8.5%
  • 2019- 20 : 8.5%
  • 2018- 19 : 8.6%
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: