Advertisement

WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने आज नागपुर क्षेत्र के अपने प्रवास के दौरान AIKDOCM एवं इंदर पैच का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने खदान में संचालित कार्य निष्पादन, उत्पादन गतिविधियों तथा सुरक्षा मानकों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया।

इसे भी पढ़ें : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में इंटर एरिया ड्रिल प्रतियोगिता

निरीक्षण के दौरान डॉ. पांडे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षित, सुचारु एवं अधिक प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किए। उन्होंने खनन कार्यों में गुणवत्ता, कार्यकुशलता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी।

नागपुर क्षेत्र में डॉ. हेमंत शरद पांडे का यह दौरा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, बल्कि खनन कार्यों में दक्षता एवं उत्कृष्टता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल सिद्ध हुआ।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : BPCL : कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट लगाने CIL के साथ जॉइंट वेंचर को मंजूरी

इस अवसर पर नागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री हर्षद दातार, WCL के महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री आनंद टेमूर्णीकर, AIKDOCM के उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री योगेश कथूरिया, खान प्रबंधक श्री जितेंद्र चरडे एवं अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement