आईओसी (IOC) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर  दिए है।  दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6227 करोड़ रुपए रहा है। इसके 3210  करोड़ रुपए रहने काअनुमान था। बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,910.8 करोड़ रुपए रहा था।

दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 85610.4 करोड़ रुपए रही है। इसके 1.04 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। बता दें कि इसी साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 64,801 करोड़ रुपए रही थी। दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय पिछली तिमाही के 642.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,537.4 करोड़ रुपए रही है।

दूसरी तिमाही में IOC का EBITDA 9607 करोड़ रुपए रहा है। इसके  6,353 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 11.2 फीसदी रहा है। इसके 6.5 फीसदी रहने काअनुमान था। बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 5512.3 करोड़ रुपए और  EBITDA मार्जिन  8.5 फीसदी रहा था।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में IOC का GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) 2.96 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 3.46 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

  • Website Designing