देश के चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं। चारों राज्यों में कड़ मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। यही वजह है कि पूरे चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई जाती रही।

राज्यसभा की कुल 57 सीटें (15 राज्यों की) खाली हुई थीं। इनमें से 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। अब बची हुई 16 सीटों पर आज वोटिंग होगी।

इस बीच महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में AIMIM ने महा विकास अघाड़ी को समर्थन देने का ऐलान किया है। AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष ने कहा, “बीजेपी को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है भाजपा को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है।”

इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन्होंने अनावश्यक चुनाव करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट भाजपा आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे। ये चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे हैं और उनको (भाजपा) अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां पर भगदड़ मची हुई है। इन्होंने जिस तरह से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया उसको उनके पार्टी के विधायकों ने ही पसंद नहीं किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing