Monday, August 10, 2026
Home State News Chhattisgarh रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की ली...

रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

रायपुर, 29 मार्च। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व रमेश सिन्हा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे।

समारोह में मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा किया गया तथा उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव द्वय श्रीमती रेणु जी पिल्ले एवं सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री सिन्हा छत्तीसगढ़ के 15 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट