Tuesday, August 11, 2026
Home Jobs इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 पदों पर भर्ती, 8 अगस्त से आवेदन...

इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 पदों पर भर्ती, 8 अगस्त से आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ में भी 6 वैकेंसी

भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पद निर्धारित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए 6 पद रखे गए हैं।

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Indian Overseas Bank (IOB) ने Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2026 के तहत कुल 250 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 1235 सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान! छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज़ में निकली मेगा भर्ती

छत्तीसगढ़ में 6 पद

भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पद निर्धारित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए 6 पद रखे गए हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 31, जबकि कर्नाटक में 23, गुजरात में 23, तमिलनाडु में 24 और असम में 20 पद हैं।

Advertisement

किसके लिए है मौका?

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में दक्षता भी अनिवार्य है।

उम्र सीमा

1 अगस्त 2026 की स्थिति में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

Local Bank Officer पद के लिए वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा DA, HRA, TA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य लाभ भी वेतनमान के अनुसार मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • Language Proficiency Test (LPT)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

इसे भी पढ़ें: BSNL में Junior Telecom Officer के 100 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PwBD: ₹175
  • General/OBC/EWS: ₹850

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले बैंक की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट