रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी ने उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय पर सीधे तौर पर इनकार नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा कि यह चर्चा का विषय नहीं है। उन्होंने बड़े ही कूटनीतिक तरीके से कहा कि राजनीति संभावनाओं का घर होता है और इसका कोई अंत नहीं।

इसे भी पढ़ें : अजीत जोगी की गठित पार्टी छजकां का कांग्रेस में होगा विलय!, डा. रेणु जोगी की आज सोनिया गांधी के साथ बैठक

डा. रेणु जोगी ने कहा कि कांग्रेस से अलग होकर ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन हुआ है। साथ ही यह भी कहा कि मूल पार्टी के प्रति प्रेम तो रहेगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ की नेता ने कहा वे नई दिल्ली व्यक्तिगत कारणों से आई हुईं हैं और छत्तीसगढ़ भवन में ही रूकी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली के लिए रवाना, मंत्री- सांसद, विधायकों का भी दिल्ली में हुआ है जमावड़ा

इधर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी का कांग्रेस में विलस से साफ तौर पर इनकार किया है। उन्होंने कहा विलय का सवाल ही नहीं उठता। इस तरह ही खबरें मीडिया से निकलकर आ रही हैं। डा. रेणु जोगी जी निजी कारणों से दिल्ली गईं हुईं हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing