नई दिल्ली। राहुल गांधी के निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तकरीबन दो घंटे चली बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणूगोपाल और पीएल पुनिया भी मौजूद थे।

बैठक में क्या चर्चा या निर्णय हुआ इसकी जानकारी अभी बाहर निकलकर नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि अब टीएस सिंहदेव के साथ बैठक होगी।

इधर, 50 से ज्यादा मंत्री, सांसद और विधायक भूपेश बघेल के समर्थन में दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। छत्तीसगढ़ से कुछ महापौर भी दिल्ली के निए रवाना हुए हैं।

यहां बताना होगा कि ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच तनामनी चल रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing