रायपुर, 11 अगस्त। 17वीं लोकसभा के नौ सत्र पूरे हो चुके हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को तीन वर्ष से ज्यादा बीत गए हैं। लोकसभा में छत्तीसगढ़ से 11 सांसद हैं। इनमें 9 भाजपा और 2 कांग्रेस से हैं। सरगुजा संसदीय क्षेत्र की सांसद रेणुका सिंह सरूता केन्द्रीय राज्यमंत्री हैं।

17वीं लोकसभा के नौ सत्रों में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने सदन में कितने लिखित सवाल पूछे, इसका विश्लेषण किया गया। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद अरुण साव की सबसे अधिक सक्रियता सामने आई है।

श्री साव ने संसद के नौ सत्रों में कुल 252 लिखित सवाल उठाए हैं। हाल ही में अरुण साव को पार्टी ने छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साव के बाद बस्तर से कांग्रेस के सांसद दीपक बैज ने सबसे अधिक सवाल दागे हैं। श्री बैज ने संसद में 218 लिखित प्रश्न किए हैं।

जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद गुहाराम अजगले संसद में सबसे ज्यादा कमजोर साबित हुए हैं। अजगले ने तीन साल में हुए नौ सत्रों में केवल दो लिखित सवाल ही पूछे हैं।

देखें किस सांसद ने कितने लिखित सवाल उठाए है :

  • अरुण साव, भाजपा (बिलासपुर)- 252
  • दीपक बैज, कांग्रेस (बस्तर)- 218
  • बिजय बघेल, भाजपा (दुर्ग)- 197
  • सुनील कुमार सोनी, भाजपा (रायपुर)- 111
  • चुन्नीलाल साहू, भाजपा (महासमुंद)- 97
  • ज्योत्सना महंत, कांग्रेस (कोरबा)- 79
  • संतोष पांडेय, भाजपा (राजनांदगांव)- 73
  • गोमती साय, भाजपा (रायगढ़)- 73
  • मोहन मंडावी, भाजपा (कांकेर)- 27
  • गुहाराम अजगले, भाजपा (जांजगीर चांपा)- 2
  • रेणुका सिंह, भाजपा (सरगुजा)- केन्द्रीय राज्यमंत्री

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing