Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला कामगारों का संशोधित HRA एक जून से लागू

कोयला कामगारों का संशोधित HRA एक जून से लागू

एचआरए में संशोधन को लेकर 14 जनवरी, 2023 को दिल्ली में आयोजित हुई जेबीसीसीआइ- XI की मानकीकरण समिति की पहली बैठक में चर्चा की गई थी।

Advertisement

कोलकाता। कोयला कामगारों का रिवाइज हाउस रेंट अलाउंस (HRA) एक जून 2023 से लागू होगा। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कामगारों के एचआरए में संशोधन को लेकर 14 जनवरी, 2023 को दिल्ली में आयोजित हुई जेबीसीसीआइ- XI की मानकीकरण समिति की पहली बैठक में चर्चा की गई थी।

इस दौरान निर्णय लिया गया कि शहरी क्षेत्रों में कर्मचारियों को एचआरए का भुगतान एनसीडब्ल्यूए- XI के संशोधित आधार पर जून 2023 से लागू किया जाएगा। यदि कोई कंपनी क्वार्टर कर्मचारी या पति या पत्नी को आबंटित किया गया है, जहां वे दोनों हैं, एक ही स्थान पर तैनात होने पर वे एचआरए के हकदार नहीं होंगे।

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराये गए आवास के अलावा किसी अन्य स्थान पर पति-पत्नी के एक साथ रहने की स्थिति में पति/पत्नी में से केवल एक ही एचआरए के भुगतान का हकदार होगा।

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान