Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : औद्योगिक संरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

हसदेव ताप विद्युत गृह : औद्योगिक संरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

संयंत्र-कर्मियों के बीच संरक्षा के प्रति रुझान विकसित करने के उद्देश्य से सुरक्षा उपकरणों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,

Advertisement

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (HTPS Korba West) में औद्योगिक संरक्षा सप्ताह 2023 सेलिब्रेट किया गया।

दिनांक 02 दिसम्बर से 08 दिसम्बर के मध्य आयोजित हुए इन सप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम के संरक्षा विभाग द्वारा श्रमिकों एवं संयंत्र-कर्मियों को असुरक्षित कार्यदशाओं तथा मानवीय चूक एवं असावधानी की वजह से घटित होने वाले औद्यौगिक हादसों के प्रति जागरुक कर इनकी प्रभावी रोकथाम हेतु कर्मकार प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों, मॉक ड्रिल एवं हेजार्ड हंट खेल के माध्यम से संरक्षा प्रबंधन में संयंत्र-कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए, जिनके प्रति कर्मकारों में विशेष आकर्षण देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता सह कारखाना अधिभोगी संजय शर्मा ने इस सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों कारखाना प्रबंधक सह अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय (संचा./संधा.)-एक- पी.के स्वेन, संचा./संधा)- दो- हेमंत सिंह, (एफ.एम.)- सुधीर कुमार पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ – ए.के कुरनाल एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष कार्यस्थल पर संरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम के आयोजकों एवं इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं साथ ही यह आशा करता हूं की इस अवसर पर प्रशिक्षित कर्मी संरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता को बनाएं रखेंगे तथा भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं के खतरे से स्वयं को सुरक्षित रख सकेंगे।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि संजय शर्मा द्वारा इन साप्ताहिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एवं इस दौरान आयोजित हुई विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी अनुक्रम में संयंत्र-कर्मियों के बीच संरक्षा के प्रति रुझान विकसित करने के उद्देश्य से सुरक्षा उपकरणों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जो कि लोगों को संरक्षा के महत्व से अवगत कराने की दिशा में एक अनूठी पहल साबित हुई ।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम के विद्युत एवं सुधार संभाग – तीन, कोल हस्तांतरण शाखा – (आंतरिक संचालन) एवं (विद्युत सुधार) तथा सिविल विभाग के साथ ही संयंत्र में नियोजित ठेका फर्मों – मेसर्स इंडवेल, मेसर्स ए.आर इंटरप्राइजेज, मेसर्स भावना, मेसर्स पाबला इत्यादि को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संरक्षा जागरूकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: