Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (English) NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसी, 4 मजदूर मलबे के...

NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसी, 4 मजदूर मलबे के नीचे दब गए, 3 मजदूरों की हुई मौत

काम करने के दौरान करीब 3 से 4 बजे के बीच चट्टान धंस गई। जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंस गई है। हादसे में पोकलेन मशीन और 4 से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें 3 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

दरअसल, जिले के किरंदुल शहर के नजदीक ही NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं। मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था।

काम करने के दौरान करीब 3 से 4 बजे के बीच चट्टान धंस गई। जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा। हादसे में 6 मजदूर चपेट में आए थे। इनमें से 2 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन उन्हें भी चोट आई है।

ASP आरके बर्मन ने बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जो 2 मजदूर किसी तरह वहां से निकले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और 3 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक और मजदूर मलबे में दबा है जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।

Advertisement

साभार : भास्कर

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: