Tuesday, July 21, 2026
Home National News चीन सहित 6 देशों के यात्रियों के लिये भारत आने से पहले...

चीन सहित 6 देशों के यात्रियों के लिये भारत आने से पहले RTPCR जांच अनिवार्य की

इसके अलावा अन्‍य देशों से भी आने वाले सभी यात्रियों में से दो प्रतिशत का हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर टेस्‍ट किया जाएगा।

Advertisement

चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैण्‍ड में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां से भारत आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा से पहले आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्‍हें पहली जनवरी, 2023 से एयर सुविधा पोर्टल पर यह टेस्‍ट रिपोर्ट अपलोड भी करनी होगी।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि आरटीपीसीआर टेस्‍ट यात्रा शुरू होने से 72 घंटे पहले कराना होगा। इसके अलावा अन्‍य देशों से भी आने वाले सभी यात्रियों में से दो प्रतिशत का हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर टेस्‍ट किया जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल को इस सम्‍बन्‍ध में लिखे पत्र में कहा है कि इन देशों से सभी अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल की व्‍यवस्‍था की जाये।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट