Advertisement

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारियो के एक्सग्रेसिया (बोनस) पर मुहर लग गई है। इस बाद सेल कामगारों को 40 हजार 500 रुपए मिलेंगे। सेल के इतिहास में पहली बार बोनस 40 हजार के पार हो रहा है।

बोनस यानी एसपीआईएस तय करने मंगलवार को नई दिल्ली में एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक हुई। यूनियन ने 44 हजार की डिमांड रखी थी। कर्मचारियों को मिलने वाले 40 हजार 500 रुपए में से 31 हजार रुपए दिवाली के पहले भुगतान किया जाएगा। शेष 9500 रुपए 31 मार्च, 2023 के पहले कर्मचारियो के खाते मे ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement