रियाद: ककोरोना महामारी के चलते 2020 के बाद 2021 में भी हज करने की ख्वाहिश रखने वाले दुनिया भर के लोगों को मायूसी हुई है। पिछले साल जहां सिर्फ 1000 लोगों ने हज किया था वहीं इस बार सऊदी अरब सरकार ने 60,000 स्थानीय नागरिकों के निवासियों को हज की इजाजत दी है। वहीं सरकार ने महिलाओं को बगैर महरम के हज करने की अनुमति दे दी है जिसके बाद से दुनिया भर से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: हजारों साल पहले लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान में आती थी भीषण बाढ़, अध्ययन में हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट:

बीबीसी हिंदी की खबर के अनुसार, सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने घोषणा की है कि मुस्लिम महिलाएं अब मेहरम यानी पुरुष अभिभावकों के बिना वार्षिक हज यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकती हैं।

मंत्रालय ने एक इंफोग्राफिक में बताया कि, “हज करने के इच्छुक लोगों को व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करना होगा। महिलाएं किसी अन्य महिला के साथ, मेहरम (पुरुष अभिभावक) के बगैर पंजीकरण कर सकती हैं। इसमें ये भी बताया गया है कि महिलाओं की उम्र 18 से 65 आयु वर्ग की होनी चाहिए।

इसमें बताया गया है कि जिनकी उम्र 18-65 के बीच है और जिन्होंने वैक्सीन की सभी डोज़ लगा ली है और कम से कम 14 दिन पहले आखिरी डोज़ लिया हो और जो कोविड-19 से उबर चुके हों, उन्हें ही पंजीकरण कराने की अनुमति है।

इसे भी पढ़ें: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा- सरकार सभी व्‍हाट्सऐप संदेशों को विकोडित नहीं करना चाहती

बताया गया है कि हज के लिए आवेदनों के चयन की प्रक्रिया स्वास्थ्य और नियामक मानकों पर आधारित होगी और यह 25 जून से शुरू होगी। जबकि हज के लिए रजिस्ट्रेशन 13 जून से 23 जून तक होंगे। हज यात्रा जुलाई में होगी, इस वर्ष इसमें विदेश से लोग शिरकत नहीं कर सकेंगे। इसे केवल सऊदी अरब के नागरिकों तक ही सीमित रखा गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing