Friday, July 10, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की बैठक, कालोनी और चिकित्सा सुविधाओं...

SECL : कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की बैठक, कालोनी और चिकित्सा सुविधाओं पर हुई चर्चा

बैठक के अंत में इसी माह सेवानिवृत हो रहे निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या का कल्याण मण्डल के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।

Advertisement

बिलासपुर, 20 जनवरी। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कम्पनी कल्याण मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता देबाशीष आचार्या निदेशक कार्मिक एसईसीएल ने की।

बैठक में कम्पनी कल्याण मण्डल के सम्मानित सदस्यों  बजरंगी साही (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), महेन्द्रपाल सिंह (बीएमएस), सम्पत शुक्ला (इंटक), देवेंद्र कुमार निराला (सीटू), एवं मुख्यालय बिलासपुर से जी एस प्रसाद (सीएमओएआई), रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (कल्याण), अनूप कुमार संतोषी, महाप्रबंधक (कार्मिक/औ.सं/एनईई/विधि), एके नाथ महाप्रबंधक (सिविल), डॉ प्रतिभा पाठक, सीएमएस, मनोरंजन बिस्वाल, महाप्रबंधक (वित्त) एवं  रीता त्रिवेदी, मुख्य प्रबन्धक (कार्मिक/कल्याण) एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में कर्मचारी कल्याण, कालोनियों में एएमसी, चिकित्सा सुविधा, खेल गतिविधि, वित्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के अंत में इसी माह सेवानिवृत हो रहे निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या का कल्याण मण्डल के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।

Advertisement

फरवरी में सेवानिवृत हो रहे महाप्रबंधक (कल्याण) रत्नेश कुमार श्रीवास्तव को भी उपस्थितों द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट