Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल की समन्वय बैठक में परिचालन चुनौतियों और लक्ष्य प्राप्ति पर मंथन

एसईसीएल की समन्वय बैठक में परिचालन चुनौतियों और लक्ष्य प्राप्ति पर मंथन

उत्पादन, कोयला प्रेषण, गुणवत्ता एवं खदान सुरक्षा सहित विभिन्न परिचालन गतिविधियों की हुई समीक्षा

Advertisement

बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कंपनी के कोयला उत्पादन, प्रेषण (डिस्पैच), कोयले की गुणवत्ता, खदान सुरक्षा, उत्पादकता, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न परिचालन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, परिचालन दक्षता में वृद्धि एवं कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) नृपेंद्र नाथ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।

अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्पादन एवं कोयला प्रेषण में निरंतरता बनाए रखने, कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी क्षेत्रों एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय, संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के माध्यम से कंपनी के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति, उपलब्धियों एवं परिचालन चुनौतियों की जानकारी साझा की। साथ ही उत्पादन एवं प्रेषण में वृद्धि, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों के सुदृढ़ीकरण तथा समग्र कार्य निष्पादन में सुधार हेतु विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान