Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल GST राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए SECL को मिला सम्मान

GST राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए SECL को मिला सम्मान

निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार व वित्त विभाग की टीम ने एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन से भेंट कर सौंपा पुरस्कार

Advertisement

जीएसटी (GST) विभाग जबलपुर द्वारा जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल (SECL) को उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मानित किया है।

हाल ही में 8वें जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान, एसईसीएल द्वारा समयबद्ध कर भुगतान, पारदर्शी कर प्रणाली के अनुपालन एवं राजस्व संवर्धन में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।

एसईसीएल ने वर्ष 2024–25 में कर रिटर्न समय पर दाखिल करने, कर देयताओं का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने एवं सभी विधिक एवं नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सरकारी राजस्व को मजबूत आधार प्रदान किया।

निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार की अगुआई में वित्त विभाग की टीम द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2025 को एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन से शिष्टाचार भेंट कर एसईसीएल वित्त वर्ष 2024–25 में जीएसटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले अवार्ड को सौंपा।

Advertisement

श्री दुहन ने वित्त विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके परिश्रम, दक्षता तथा टीम भावना की सराहना की।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन सह यो/परि) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, श्रे सीडीएन सिंह, महाप्रबंधक (वित्त), श्री आनंद बक्शी, उप-महाप्रबंधक (आईए) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट