Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर एसईसीएल कोरबा: मानिकपुर पोखरी को ईको पार्क में बदलने 5.60 करोड़ रुपए...

एसईसीएल कोरबा: मानिकपुर पोखरी को ईको पार्क में बदलने 5.60 करोड़ रुपए का चेक कलेक्टर को सौंपा गया

पोखरी को सुंदर पर्यटन स्थल में बदलने के लिए एसईसीएल द्वारा कुल 11 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement

कोरबा, 05 जुलाई। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल (SECL) द्वारा कोरबा क्षेत्र में बंद पड़ी मानिकपुर पोखरी को ईको पार्क में बदलने हेतु 5.60 करोड़ रुपये की राशि का चेक जिला प्रशासन को सौंपा गया।

सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एसईसीएल नित नए प्रयास कर रही है। पुरानी बंद पड़ी खदानों को पर्यटन स्थलों में बदल कर ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी कड़ी में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर ओसी की बंद पड़ी पायलट पोखरी को ईको-टूरिज़्म स्पॉट में बदलने हेतु एसईसीएल द्वारा 5.60 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उक्त राशि का चेक महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र अजय तिवारी द्वारा कलेक्टर कोरबा संजीव कुमार झा को सौंपा गया।

पोखरी को सुंदर पर्यटन स्थल में बदलने के लिए एसईसीएल द्वारा कुल 11 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। 8 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र में प्रस्तावित पर्यटन स्थल में विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जाएगा जैसे फ्लोटिंग रेस्टोरेन्ट, बोटिंग सुविधा, कैफेटेरिया, डेकोरेटिव लाइन, क्लेम्बिंग वॉल, रिपेलिंग वॉल, ज़िपलिंग रोलर कोस्टर आदि।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: