Tuesday, September 15, 2026
Home State News Madhya Pradesh विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के घर...

विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि- एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है

Advertisement

बुधवार को मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। इसे पहले मंगलवार की रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी पर एनएसएस लगाया गया है।

भाजपा नेता प्रवेष षुक्ला ने शराब के नशे में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी शख्स पर पेशाब किया थ। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। प्रवेश शुक्ला सीधी से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात प्रवेश शुक्ला को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: MP : भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला की अमानवीय करतूत, विक्षिप्त युवक पर किया पेशाब

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि- एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो मामा जी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे। मामाजी का संदेश साफ है, इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना।

Advertisement

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट