Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ कोयला कर्मियों के कॉरपोरेट...

एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ कोयला कर्मियों के कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के लिए MoU किया

एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया पहला एमओयू है

Advertisement

बिलासपुर, 23 जून। सोमवार को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एसईसीएल (SECL) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एसईसीएल के कर्मचारियों के वेतन खातों को राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर कॉरपोरेट सैलरी पैकेज में कवर हेतु मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया।

एसईसीएल की ओर से दुर्गा प्रसाद सामल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन दृ अं. सं./कर्मचारी स्थापना) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से अमरजीत सिंह खनूजा, सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एंड क्रेडिट/संचालन), सीआरजीबी, मुख्यालय, रायपुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया पहला एमओयू है जिससे एसईसीएल के 3637 कर्मचारी जिनका वेतन खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में है को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इस एमओयू के उपरांत एसईसीएल के 99% कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में आ जायेंगे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: