कोरबा | Industrial Punch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने 5 अगस्त 2026 को गेवरा ओपनकास्ट परियोजना (Gevra OCP) का दौरा कर कोयला उत्पादन एवं निकासी (Coal Evacuation) व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
इसे भी पढ़ें: SECL में सदस्यता सत्यापन की रणभेरी, HMS ने भरी हुंकार, नाथूलाल पाण्डेय बोले— ‘एकता से फिर होगा कब्जा’
दौरे के दौरान उन्होंने कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) और SILO सर्किट का निरीक्षण किया, जो फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) प्रणाली के माध्यम से कोयले की यांत्रिक निकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने CHP-SILO कॉम्प्लेक्स के प्रदर्शन, कोयले की हैंडलिंग, लोडिंग और डिस्पैच व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचालन दक्षता बढ़ाने, उपकरणों की विश्वसनीयता सुधारने तथा निर्बाध कोयला निकासी सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने यांत्रिक कोयला निकासी प्रणाली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और उच्च स्तर के ऑपरेशनल अनुशासन एवं प्रिवेंटिव मेंटेनेंस पर विशेष जोर दिया।
इसे भी पढ़ें: SECL कुसमुंडा भूमि अधिग्रहण पर बड़ा खुलासा, संसद में सरकार ने खोले दस्तावेज
श्री जयकुमार ने कहा कि उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सुरक्षा एवं पर्यावरण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए सुरक्षित, कुशल और समयबद्ध कोयला डिस्पैच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान SECL मुख्यालय एवं गेवरा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उनके साथ मौजूद रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce







