बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने खनन संवर्ग के छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों से संबंधित कार्यालय आदेश जारी किया है। 9 अक्टूबर, 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान ग्रेड में ही नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में गेवरा, दीपका, भटगांव और कोरबा क्षेत्र की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
एसके मिश्रा CMD कार्यालय में OSD नियुक्त
आदेश के अनुसार, गेवरा क्षेत्र में AGM के पद पर कार्यरत एसके मिश्रा (GM/E-8) को CMD, SECL का OSD बनाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार अशोक कुमार को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
दीपका क्षेत्र में AGM के पद पर कार्यरत अशोक कुमार (GM/E-8) को गेवरा क्षेत्र में AGM की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें दीपका ओपन कास्ट परियोजना के हरदी बाजार गांव का भौतिक कब्जा लेने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
दीपका, भटगांव और कोरबा में नई जिम्मेदारियां
- शरद कुमार तिवारी: भटगांव क्षेत्र के AGM से दीपका क्षेत्र के AGM बनाए गए हैं।
- अभिजीत भट्टाचार्य: SECL मुख्यालय में DT (P&P) के तकनीकी सचिव (TS) के पद से कोरबा क्षेत्र के AGM नियुक्त किए गए हैं।
- मनीष के. श्रीवास्तव: सोहागपुर क्षेत्र में GM (Operations) से भटगांव क्षेत्र के AGM बनाए गए हैं।
- शिवकुमार बी.: SECL मुख्यालय के NI विभागाध्यक्ष से DT (P&P) के तकनीकी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









