Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने खुद पर AK 47 से...

SECL : त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने खुद पर AK 47 से दागी गोली, मरने से पहले मोबाइल पर की बात

जानकारी मिलते ही त्रिपुरा राइफल्स एसईसीएल और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement

कोरबा, 19 अक्टूबर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल (SECL) के मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा में नियोजित त्रिपुरा राइफल्स (Tripura Rifles) के जवान ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें : स्टार रेटिंग अवार्ड सेरेमनी 21 को, 10 भूमिगत तथा 17 खुली कोयला खदानों को मिलेगा पुरस्कार

घटना शुक्रवार रात्रि 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार त्रिपुरा राइफल्स के राइफलमैन आजाद सिंह की ड्यूटी कुसमुंडा खदान के कोल स्टॉक क्षेत्र पर थी। रात 11 बजे करीब यहां से गोली चलने की आवाज आई। आसपास कार्यरत लोगों ने देखा और पाया कि आजाद सिंह मौके पर खून से लथपथ पड़ा है।

जानकारी मिलते ही त्रिपुरा राइफल्स एसईसीएल और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया है कि आज़ाद सिंह अपनी सर्विस राइफल (एके 47) से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ष्शव के पास एक मोबाइल मिला। हेडफोन गले पर लटका हुआ था। कहा जा रहा है कि जवान ने खुद को गोली मारने से पहले मोबाइल पर किसी से बात की, फिर यह आत्मघाती कदम उठाया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 10वें दौर में 44 बोलियां प्राप्त हुईं

इस घटना को लेकर एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने मृतक जवान के साथियों के हवाले से बताया है कि पारिवारिक विवाद से वह तनाव में था। वह राजस्थान के रहने वाला था। उनके साथियों के अनुसार जवान का पत्नी से कुछ विवाद था, जो इस समय राजस्थान में हैं। एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार जवान को नियमित छुट्टी दी गई थी। चालू वर्ष में तीन बार छुट्टी का लाभ लिया गया। आजाद सिंह ने अंतिम बार अगस्त 2024 में अवकाश लिया था।

इसे भी पढ़ें : विशेष अभियान 4.0: एसईसीएल में डिजिटल प्रणाली से हो रहा भूमि अधिग्रहण 

बहरहाल मामले में कुसमुंडा पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। यहां बताना होगा कि एसईसीएल की कुसमुंडा खदान की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स की कंपनी तैनात है।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: