पाथाखेड़ा | IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के पाथाखेड़ा क्षेत्र में श्रमिक राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 2 अगस्त, 2026 को तवा-2 यूनिट के हिंद मजदूर सभा (HMS) के अध्यक्ष अंकुश चौहान ने अपने समर्थकों एवं बड़ी संख्या में माइनिंग स्टाफ के साथ भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BKKMS), भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध संगठन की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बताया गया कि इस दौरान 50 से अधिक HMS कार्यकर्ताओं ने भी संगठन बदलते हुए BMS से संबद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को पाथाखेड़ा क्षेत्र की श्रमिक राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष यासीन खान सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी संतोष सोनी, भरत सिंह, राकेश राय, संदीप सिंह, कुशल भारद्वाज, कृष्णा मिश्रा, सत्यम गिरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: लक्ष्मा रेड्डी ने ABKMS के अधिकारों पर किया अतिक्रमण!, CIL सेफ्टी बोर्ड में अपने चेहेते की एंट्री करा दी
कार्यक्रम के दौरान संगठन के नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, बेहतर सुविधाओं और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce








