Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन सिद्धार्थ गौतम “कोयला खदानों की सुरक्षा पर स्थायी समिति” के सदस्य बने

सिद्धार्थ गौतम “कोयला खदानों की सुरक्षा पर स्थायी समिति” के सदस्य बने

यह समिति कोल मंत्रालय द्वारा गठित की जाती है। कोयला खदानों की सुरक्षा पर स्थायी समिति में यूनियन के सात सदस्य हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। श्रमिक नेता सिद्धार्थ गौतम कोयला खदानों की सुरक्षा पर स्थायी समिति (Standing Committee on Safety in Coal Mines) के सदस्य बनाए गए हैं। श्री गौतम समिति में हिंद मजदूर सभा (HMS) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एचएमएस के वरिष्ठ नेता नाथूलाल पाण्डेय के स्थान पर सिद्धार्थ गौतम को सदस्य बनाया गया है। सिद्धार्थ गौतम एचएमएस के उपाध्यक्ष तथा इससे सम्बद्ध जनता मजदूर संघ के महामंत्री हैं। एचएमएस के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने सिद्धार्थ गौतम को सदस्य बनाए जाने संबंधी पत्र कोयला मंत्रालय के सचिव को प्रेषित किया है।

यह समिति कोल मंत्रालय द्वारा गठित की जाती है। कोयला खदानों की सुरक्षा पर स्थायी समिति में यूनियन के सात सदस्य हैं। इनमें बीएमएस से 2, एचएमएस, एटक, सीटू, सीएमओएआई, आईएमएमए से एक- एक सदस्य सम्मिलित हैं। समिति खदानों में सुरक्षा की स्थिति और उपायों की पर्याप्तता की समीक्षा करती है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: