Thursday, April 30, 2026
Home National News सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है

Advertisement

bullion market : देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,430 रुपये से लेकर 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,740 रुपये से लेकर 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में मामूली कमजोरी आई है, जिसकी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत आज 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

ज्ञात हो, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश के अन्य राज्यों में सोने का भाव

Advertisement

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

source : DD News

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: