उच्‍चतम न्‍यायालय का जहांगीरपुरी इलाके में तोड़ फोड़ मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

उच्‍चतम न्‍यायालय ने उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कल की गई तोड़ फोड़ मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली, 21 अप्रेल। उच्‍चतम न्‍यायालय ने उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कल की गई तोड़ फोड़ मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें : जी-20 समूह के देश व्यापक आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए तैयार- वित्तमंत्री

न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने न्यायालय के आदेश की जानकारी अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी की गई तोड़ फोड़ को बहुत गंभीरता से लिया है।

न्यायालय ने अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। तोड़ फोड़ न्यायालय का आदेश आने के बाद भी जारी रही थी।

इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन की भारत यात्रा पर आज सुबह अहमदाबाद पंहुचे

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कल जहांगीरपुरी में कई मकानों और दुकानों को गिरा दिया गया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing