स्विट्जरलैंड में आज कई मुद्दों पर जनमत संग्रह होगा, जिसके परिणाम से वह कृत्रिम कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन सकता है। स्विट्जरलैंड ने 10 वर्ष के भीतर कृत्रिम कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने का लक्ष्य रखा है। इस समय संपूर्ण विश्व में केवल भूटान में ही ऐसे कीटनाशकों पर प्रतिबंध है। आतंकवाद का मुकाबला करने, कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने और कोविड-19 के लिए आपात वित्त व्यवस्था के मुद्दों पर भी जनमत संग्रह होना है।

इसे भी पढ़ें: जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘One Earth One Health’ का मंत्र, किया महामारी रोकने वैश्विक एकता का आह्वान

इस प्रकार के जनमत संग्रह स्विट्जरलैंड की प्रत्यक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रमुख अंग हैं। कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध के समर्थकों का कहना है कि प्रमुख कीटनाशक कंपनियां- स्विट्जरलैंड की शिनजेंटा और जर्मनी की बेयर जैसी कंपनियां स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing