असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्‍य के 16 जिलों में तीस हजार से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से चार सौ 44 गांव प्रभावित हुए हैं जबकि चार हजार 741 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा है।

मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है तथा बृहस्‍पतिवार तक राज्‍य के कई जिलों में तेज से और अधिक तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कई जिलों में बाढ़ के पानी से कई तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य महत्‍वपूर्ण इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ प्रभावित जिलों में 25 राहत शिविर बनाए हैं। बचाव और राहत कार्य के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल के दलों को भी तैनात किया गया है।

असम के 16 जिलों में बाढ़ से 34 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अभी तक बाढ़ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • Website Designing