नई दिल्ली (IndustrialPunch Desk) : देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी NTPC लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के चयन की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी (SCSC) 4 जुलाई 2026 को CMD पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोजित करेगी।
सूत्रों के अनुसार, CMD पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें NTPC के निदेशक और कार्यकारी निदेशकों के अलावा इंडियन ऑयल, पावर ग्रिड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC), GAIL, गुजरात ऊर्जा विकास निगम तथा निजी क्षेत्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा CMD गुरदीप सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले 2025 में आयोजित चयन प्रक्रिया में उपयुक्त उम्मीदवार की अनुशंसा नहीं हो सकी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी के माध्यम से नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की थी।
4 जुलाई को होने वाले इंटरव्यू के बाद सर्च कमेटी अपनी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजेगी। इसके बाद नियुक्ति संबंधी अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की मंजूरी के उपरांत जारी किया जाएगा। देश के ऊर्जा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी होने के कारण NTPC के नए CMD की नियुक्ति पर पूरे पावर सेक्टर की नजरें टिकी हुई हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









