Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) माइनिंग NMDC का पहली तिमाही में नया रिकॉर्ड, उत्पादन 26% बढ़कर 15.10 मिलियन...

NMDC का पहली तिमाही में नया रिकॉर्ड, उत्पादन 26% बढ़कर 15.10 मिलियन टन पहुंचा

जून 2026 के दौरान भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। इस महीने NMDC ने 5.15 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया

Advertisement

नई दिल्ली, 2 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15.10 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 11.99 मिलियन टन था।

जून 2026 के दौरान भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। इस महीने NMDC ने 5.15 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो जून 2025 के 3.57 मिलियन टन की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। वहीं जून माह में लौह अयस्क की बिक्री 3.98 मिलियन टन रही, जो सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

कंपनी की छत्तीसगढ़ और कर्नाटक स्थित खदानों के बेहतर प्रदर्शन का सकारात्मक असर पहली तिमाही के उत्पादन पर देखने को मिला। मानसून की शुरुआत के बावजूद उत्पादन में तेज वृद्धि NMDC की मजबूत परिचालन क्षमता और बेहतर खनन प्रबंधन को दर्शाती है।

पहली तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 11.75 मिलियन टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 11.51 मिलियन टन से अधिक है। उत्पादन और बिक्री के इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि NMDC ने चालू वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत की है और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Advertisement

NMDC ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 में भी 53.16 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन का सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया था। पहली तिमाही के मौजूदा प्रदर्शन से कंपनी ने उस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए नए वित्त वर्ष के लिए भी मजबूत आधार तैयार कर लिया है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें