Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार का संसद में यह जवाब आया

पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार का संसद में यह जवाब आया

आरएसएस के यूनियन भारतीय मजदूर संघ भी ओपीएस के पक्ष में है और केन्द्र सरकार से इसे लागू करने मांग कर चुका है।

Advertisement

नई दिल्ली, 22 जुलाई। पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को फिर से लागू करने को लेकर केन्द्र सरकार ने संसद में अपना बयान जारी किया है। बजट सत्र के पहले दिन सोलापुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद प्रणिति सुशीलकुमार शिंदे ने पुरानी पेशनी स्कीम को लेकर सवाल किया।

लोकसभा सांसद प्रणिति शिंदे ने सवाल पूछा कि, क्या सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करने का विचार रखती है, यदि हां, तो 1 जनवरी, 2004 के बाद सेवा में आए सभी लोगों के लिए इसे कब तक लागू किए जाने की संभावना है?

इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के संबंध में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए भारत सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

वित्त राज्य मंत्री के जवाब से स्पष्ट हो गया कि केन्द्र सरकार ओपीएस को फिर से लागू करने के पक्ष में कतई नहीं है। देशभर के ज्यादातर श्रमिक संगठन पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

Advertisement

आरएसएस के यूनियन भारतीय मजदूर संघ भी ओपीएस के पक्ष में है और केन्द्र सरकार से इसे लागू करने मांग कर चुका है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: