Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL चेयरमैन के आश्वासन पर तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित

CIL चेयरमैन के आश्वासन पर तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित

बुधवार को नई दिल्ली में कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन और पांचो यूनियन एचएमएस, बीएमएस, सीटू, इंटक, एटक नेताओं की वार्ता हुई।

Advertisement

नई दिल्ली, 27 सितम्बर। बुधवार को नई दिल्ली में कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन और पांचो यूनियन एचएमएस, बीएमएस, सीटू, इंटक, एटक नेताओं की वार्ता हुई।

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट जाने वाले अफसरों के साथ CIL प्रबंधन ने की वार्ता, इंक्रीमेंट देने और E- 1 को खत्म करने पर हुई चर्चा

बताया गया है कि सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वे NCWA- XI को लेकर भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि हाईकोर्ट में प्रबंधन भी अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। बताया गया है कि चेयरमैन ने कहा है कि मजदूर हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : झरिया मास्टर प्लान: सतही आग को कम करने 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई

Advertisement

प्रबंधन से मिले आश्वासन श्रमिक संगठनों ने 5, 6, 7 अक्टूबर की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। सीआईएल प्रबंधन इस बीच कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले पाता है तो 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल होगी।

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा हड़ताल स्थगित की जारी की गई सूचना (ऑडिया में) :

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट