Saturday, May 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल सतर्कता जागरूकता अभियान, एसईसीएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सतर्कता जागरूकता अभियान, एसईसीएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

26 से 27 सितम्बर तक तक मानव संसाधन विभाग, एसईसीएल, इंदिरा विहार में " एथिक्स एवं गवर्नेंस" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

Vigilance awareness campaign : केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अंतर्गत पर तीन माह का अभियान (16 अगस्त, 2023 से 15 नवम्बर, 2023 तक) चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 से 27 सितम्बर तक तक मानव संसाधन विभाग, एसईसीएल, इंदिरा विहार में ” एथिक्स एवं गवर्नेंस” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ0 विक्रांत सिंह तोमर, डायरेक्टर यू0एम0एस0 इण्डिया द्वारा एथिक्स एवं गवर्नेंस विषय पर एसईसीएल के समस्त क्षेत्र एवं एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के लगभग 45-50 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जयंत कुमार खमारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, द्वारा एसईसीएल, प्रकाश चंद्र, महाप्रबंधक (सतर्कता), एस0पी0 अहमद, महाप्रबंधक (खनन)/विभागाध्यक्ष (मासंवि), एसईसीएल, बिलासपुर तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रजवल्लन कर किया गया।

मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसईसीएल श्री खमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के तीन महीने के सतर्कता जागरूकता अभियान का एक महत्वपूर्ण अंग सतर्कता से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना है। मुझे आशा है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से एसईसीएल में कार्यरत अधिकार लाभान्वित हो सकेंगे।

Advertisement

इससे पहले दिनांक 20/09/2023 से 22/09/2023 तक मानव संसाधन विभाग, एसईसीएल, इंदिरा विहार में “Capacity Building Program” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें टी0के0 मिश्रा एवं रत्नेष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर), एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर ‘‘पब्लिक प्रोक्यूरमेंट‘‘, आर0के0एल0रेड्डी, ‘‘डिपार्टमेन्टल ईन्कवारी‘‘, विश्वजीत आनंद, वरि0 प्रबंधक (एचआरडी/सेल), एमडीआई, रॉची ‘‘प्रोक्यूरमेंट थ्रू जेम पोर्टल‘‘ एवं श्रीमती कृताजंलि पाल, उप प्रबंधक (प्रणाली) के द्वारा ‘‘साईबर सिक्युरिटी एण्ड हाईजिन‘‘ विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया था।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: