चीन से निकलकर दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले चुका जानलेवा खतरनाक कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर अभी थमा नहीं कि यहां एक और नए संक्रामक वायरस के सामने आने से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tick-borne virus से होने वाली एक नई संक्रामक बीमारी ने चीन में 7 लोगों की जान ले ली है और इससे 60 अन्य लोग संक्रमित हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। चीन के सरकारी मीडिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए लोगों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चेतावनी दी है।

इसे SFTS Virus कहा जा रहा है। इसका पूरा नाम Severe fever with thrombocytopenia syndrome virus (SFTSV) है, जो Bunyaviridae family में एक Novel phlebovirus है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले चीन में 2010 में हुई थी, हालांकि चीन ने 2011 में इस खतरनाक वायरस के रोगजनक (Pathogen) को अलग कर दिया था। इस वायरस के चपेट में आने वाले लोगों में लक्षण खांसी-बुखार जैसे ही हैं।

मनुष्यों में SFTSV संक्रमण में एक उच्च मामले की मृत्यु दर (30 फीसदी की प्रारंभिक दर) है। रिचर्स के बाद बीमारी नियंत्रण और रोकथाम के लिए चीन के इंफॉर्मेशन सिस्टम के अनुसार SFTSV के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस समय मामले की घातक दर 10 से 16 फीसदी है। इसके अलावा, जापान और दक्षिण कोरिया सहित पड़ोसी देशों में इस वायरस को अलग कर दिया गया है, जहां 2015 में दोनों देशों में मृत्यु दर 30 प्रतिशत से अधिक थी।

क्या है वायरस के लक्षण?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, Jiangsu की राजधानी Nanjing की एक महिला इस Tick-Borne Virus से पीड़ित थी, उसमें बुखार, खांसी जैसे लक्षणों की शुरुआत हुई। डॉक्टरों ने उसके शरीर के अंदर leukocyte और blood platelet प्लेटलेट की गिरावट देखी। हालांकि, एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। Virologists का मानना है कि यह संक्रमण मनुष्यों को एक प्रकार के कीड़े (tick) और मच्छरों (Mosquitoes) से हुआ होगा और यह वायरस इंसानों के बीच फैल सकता है।

Zhejiang University के अस्पताल के डॉक्टर Sheng Jifang ने कहा कि इस वायरस के इंसान से इंसान में फैलने की संभावना अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मरीज Blood या Mucous के माध्यम से दूसरों को वायरस पारित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यह वायरस Tick द्वारा काटने से फैलता है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे वायरस के संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है।

  • Website Designing