टोक्यो ओलिम्पिक खेलों में भारत की मीरा बाई चानू ने वेट लिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में कुल 202 किलोग्राम भार उठा कर देश के लिए पहला रजत पदक जीत लिया है।

स्वर्ण पदक चीन की झिहुई हाउ ने और इंडोनेशिया की कांतिका आयसाह ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मीरा बाई चानू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू से टेलीफोन पर बात की। श्री मोदी ने टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू को भविष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मीरा बाई चानू के रजत पदक जीतने पर हमें गर्व है। उन्होंने कामना की कि चानू भविष्य में अनेक सफलताएं हासिल करेंगी।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी मीरा बाई चानू की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

उधर, टेनिस में भारत के सुमित नागपाल पुरुषों के सिंगल्स के अगले दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने डेनिस स्टोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से हराया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing