Wednesday, July 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर पॉवर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर के दो कार्यालयों को मिला आईएसओ 9001 सर्टिफिकेशन

पॉवर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर के दो कार्यालयों को मिला आईएसओ 9001 सर्टिफिकेशन

मुख्य अभियंता (उत्पादन भंडार) कार्यालय को इन्वेंटरी प्रबंधन, स्क्रेप मैनेजमेंट तथा केन्द्रीय जीएसटी फाइलिंग के लिये यह प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ।

Advertisement

भोपाल, जनवरी 22, 2025 :  मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के मुख्यालय जबलपुर के दो कार्यालयों मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार और मुख्य अभियंता संचालन संधारण-जल विद्युत को उत्कृष्ट मानदंडों का पालन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 सर्ट‍िफिकेशन प्राप्त हुआ है।

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के दो कार्यालयों को आईएसओ सर्ट‍िफिकेशन होने पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यालयों के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को शुभकामना और बधाई दी।

उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि ये कार्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्य करेंगे।

मुख्य अभियंता (उत्पादन भंडार) कार्यालय को इन्वेंटरी प्रबंधन, स्क्रेप मैनेजमेंट तथा केन्द्रीय जीएसटी फाइलिंग के लिये यह प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ।

Advertisement

मुख्य अभियंता संचालन एवं संधारण-जल विद्युत कार्यालय को सभी जल विद्युत केन्द्रों के निर्बाध ऑपरेशन, निगरानी एवं मेंटेनेंस के लिए यह सर्ट‍िफिकेट प्राप्त हुआ। दोनों कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट