भारत (India) अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (United Nations Population Fund) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की आबादी हमसे 29 लाख कम, यानी 142 करोड़ 57 लाख है। देश की 142 करोड़ आबादी में नवजात से 14 साल उम्र के बच्चों की संख्या 25%,15 से 64 साल के लोगों की संख्या 68% है, जबकि 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या 7% है।

दुनिया भर में 8 अरब लोग रहते हैं और भारत में दुनिया की 17.6% आबादी रहती है। इस लिहाज से देखें तो दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय है। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से यह पहला मौका है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है। UN ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

वैश्विक रैंकिंग के मुताबिक, युवाओं के मामले में भारत 94वें स्थान पर है, जबकि चीन 170वें स्थान पर है। यह अनुमान 237 देशों का आंकलन करने पर लगाया गया है। क्षेत्रीय विश्लेषण से मालूम पड़ा है कि एशिया में युवाओं की औसतन आयु 31.9 साल है, जोकि दुनिया में तीसरा सबसे नस यंगेस्ट जियोग्राफिक ग्रुप है। अफ्रीका में औसतन सबसे ज्यादा युवा हैं। यहां 18.8 साल औसत आयु है. वहीं, लेटिन अमेरिका में 31 साल है, जोकि एशिया से कुछ ही कम है। उत्तरी अमेरिका की 38.4 साल और यूरोप की 42.2 औसत आयु है।

  • Website Designing