Friday, July 17, 2026
Home News Union Budget 2024 : ‘नारी शक्ति’ पर जोर, वित्‍त मंत्री ने सर्वाइकल...

Union Budget 2024 : ‘नारी शक्ति’ पर जोर, वित्‍त मंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की घोषणा की

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Advertisement

वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य तक पहुंचने और नारी शक्ति पर ध्‍यान केन्द्रित करते हुए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण का प्रस्‍ताव दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार माताओं और बच्चों के स्वास्‍थ्‍य की देखभाल के लिए विभिन्न योजनाओं में तालमेल स्थापित करेगी।

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2024 : स्टार्टअप, सरकारी वेल्थ, पेंशन फंड के निवेश के लिए कर लाभ मार्च 2025 तक बढ़ा

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार सभी पात्र श्रेणियों के बीच इस टीकाकरण को बढ़ावा देगी।

माताओं एवं शिशुओं की देखरेख वाले विभिन्‍न कार्यक्रमों के कार्यान्‍वयन में तालमेल स्‍थापित करने के लिए केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने एक व्‍यापक कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्‍ताव दिया। उन्‍होंने आगे कहा कि बेहतर पोषण उपलब्‍ध कराकर प्रारंभिक बाल्‍यवस्‍था देखरेख एवं विकास के लिए ‘सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्‍द्रों के उन्‍नयन में तेजी लाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इससे पोषण की डिलीवरी, शुरुआती शिशु देखभाल एवं विकास में सुधार होगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2024 : वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- CNG, PNG में बायोगैस का सम्मिश्रण होगा अनिवार्य

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने सरकार की डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्‍ताव दिया कि एक नया यू-विन प्‍लेटफॉर्म देशभर में तेजी से आरंभ किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस प्‍लेटफॉर्म का उपयोग टीकाकरण के प्रबंधन और मिशन इंद्रधनुष के तहत प्रयासों को आगे बढ़ाने में किया जाएगा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट