UPSC 2021 का परिणाम घोषित : श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने टॉप 3 रैंक हासिल की

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित किया। श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित किया। श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर किया गया। जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की।

टॉप करने वाली श्रुति बिजनौर में जन्मी हैं और दिल्ली से हिस्ट्री की पढ़ाई की है। जबकि दूसरी रैंक अंकिता अग्रवाल ने और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का चयन किया जाता है।

UPSC RESULT 2021

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing