नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अगले वर्ष की विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर 2021 के मुताबिक सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का संयुक्त आयोजन 27 जून 2021 को किया जाएगा। इसी प्रकार, एनडीए (1) परीक्षा का 18 अप्रैल को एनडीए (2) का आयोजन 5 सितंबर 2021 को किया जाएगा। साथ ही साथ, आयोग ने आईईएस/आईएसएस, जियो-साइंटिस्ट, इंजीनियरिंग सेवा, सीएमएस परीक्षा और सीएपीएफ (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षाओं की तिथियों की भी घोषणा कर दी है। यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021: ये हैं प्रमुख परीक्षाओं की तारीख

  • 21 फरवरी 2021 – कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2021
  • 18 अप्रैल 2021 – एनडीए और एनए परीक्षा (1) 2020
  • 27 जून 2021 – सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा, 2021
  • 16 जुलाई 2021– भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2021
  • 18 जुलाई 2021 – इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021
  • 29 अगस्त 2021 – संयुक्त चिकित्सा सेवा  (CMS) परीक्षा 2021
  • 08 अगस्त 2021 – सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल (अंसिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2021

UPSC ExamCal-2021-Engl-170820 IP NEWS

  • Website Designing