Tuesday, July 21, 2026
Home World वेनेजुएला में भीषण भूकंप: दो शक्तिशाली झटकों से दहला देश, आपातकाल घोषित

वेनेजुएला में भीषण भूकंप: दो शक्तिशाली झटकों से दहला देश, आपातकाल घोषित

कई स्थानों पर भवन ढह गए, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

Venezuela earthquake : काराकास (वेनेजुएला): दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 24-25 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी काराकास से पश्चिम दिशा में था।

भूकंप के तेज झटकों से राजधानी काराकास सहित कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर भवन ढह गए, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। Delcy Rodríguez

USGS ने इस भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर जन-धन के नुकसान की आशंका जताई है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कई लोगों के घायल होने, कुछ लोगों के लापता होने तथा व्यापक क्षति की जानकारी सामने आई है। राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं और लगातार आफ्टरशॉक्स की निगरानी की जा रही है।

Advertisement

भूकंप के कारण काराकास का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेट्रो और कुछ रेल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। शुरुआती सुनामी चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट