Saturday, March 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट वॉलमार्ट ने इनोवेशन, ग्रोथ एवं पार्टनरशिप के शोकेस के साथ भारत में...

वॉलमार्ट ने इनोवेशन, ग्रोथ एवं पार्टनरशिप के शोकेस के साथ भारत में अपने 20 साल से ज्यादा के सफर को रेखांकित किया

वॉलमार्ट इंटरनेशनल की प्रेसिडेंट एवं सीईओ कैथ मैकले ने भी स्थानीय इनोवेशन एवं साझेदारियों के परिवर्तनकारी प्रभावों का उल्लेख किया।

Advertisement

नई दिल्ली, 24 जून, 2025: वॉलमार्ट (Walmart) ने आज नई दिल्ली में इमर्सिव शोकेस के साथ भारत को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी। ‘द इंडिया शोकेस: सेलिब्रेटिंग पार्टनरशिप्स, प्रोग्रेस एंड पॉसिबिलिटीज’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में वॉलमार्ट की भारतीय एवं वैश्विक बिजनेस टीम, सरकारी प्रतिनिधि, मीडिया एवं पार्टनर्स एक मंच पर आए और भारत में कंपनी के बीते दो दशक से अधिक के सफर को रेखांकित किया।

विशेष रूप से तैयार की गई प्रदर्शनी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें भारत में वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट ग्रुप और फोनपे के प्रोग्राम्स एवं पहल से जुड़े विभिन्न उद्यमियों, एमएसएमई और पार्टनर्स के कलेक्टिव फुटप्रिंट को प्रदर्शित किया गया।

वॉलमार्ट के प्रेसिडेंट एवं सीईओ डग मैकमिलन ने कहा, ‘वॉलमार्ट की कहानी में भारत एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले दो दशक में हमने यहां लोगों को सशक्त करने और स्थानीय कारोबारियों को विकास में मदद के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत और विस्तारित किया है। हमारी टीमें ऐसे कस्टमर सॉल्यूशंस प्रदान कर रही हैं, जिनसे यहां व पूरी दुनिया में रिटेल एक्सपीरियंस को बदलना संभव हुआ है। भारत साझा मूल्य सृजित करने की वॉलमार्ट की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। ज्यादा समावेशी एवं दृढ़ भविष्य को आकार देने की दिशा में अपने पार्टनर्स के साथ काम करने का हमें गर्व है।’

वॉलमार्ट इंटरनेशनल की प्रेसिडेंट एवं सीईओ कैथ मैकले ने भी स्थानीय इनोवेशन एवं साझेदारियों के परिवर्तनकारी प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया के सबसे रोमांचक एवं परिवर्तनकारी बाजारों में से एक में स्थायी साझेदारियां बना रहे हैं। फ्लिपकार्ट और फोनपे भारतीय उपभोक्ताओं की विशिष्ट जरूरतों, ई-कॉमर्स, पेमेंट, सप्लाई चेन एवं अन्य को ध्यान में रखकर सॉल्यूशंस डिजाइन कर रहे हैं और उनका प्रयोग कर रहे हैं। इन सॉल्यूशंस से पूरे भारत के विविध समुदायों में पहुंच एवं विकास का रास्ता खुला है, साथ ही दुनिया के अन्य बाजारों में विस्तार के योग्य एवं स्थानीय रूप से प्रासंगिक मॉडल्स बनाने के वॉलमार्ट के एप्रोच को आकार देने में भी मदद मिली है।’

Advertisement

कैथ ने आगे कहा, ‘एमएसएमई को सक्षम बनाने और निर्यात को गति देने से लेकर ग्राहकों के अनुभव को नई ऊंचाई देने तक, हम भारत के साथ विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी वर्षों में हमें ग्राहकों, पार्टनर्स और समाज के लिए और भी स्थायी मूल्य सृजित करने की उम्मीद है।’

पिछले 20 से अधिक वर्षों में वॉलमार्ट ने भारत में व्यापक एवं बढ़ती मौजूदगी दिखाई है, जो डिजिटल कॉमर्स, ग्लोबल सोर्सिंग, टेक्नोलॉजी, वित्तीय समावेश और समाज के विकास तक फैली है। कंपनी ने रोजगार सृजन में योगदान दिया है, साथ ही भारत एवं बाहर के देशों में परिचालन कर रही विभिन्न इकाइयों के माध्यम से कंपनियों को नए बाजारों तक पहुंच भी प्रदान की है। इस शोकेस में पूरे इकोसिस्टम की ऐसी कई महत्वपूर्ण पहल को प्रदर्शित किया गया, जिनका स्थायी प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है:

• फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस: टियर2 और टियर3 शहरों के उपभोक्ताओं एवं छोटे कारोबारियों को सक्षम बनाते हुए फ्लिपकार्ट लगातार ई-कॉमर्स समावेश को बढ़ा रहा है। 14 लाख से ज्यादा के सेलर बेस, जिनमें से ज्यादातर एमएसएमई हैं, फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों की जरूरतों को अपने हर इनोवेशन के केंद्र में रखा है।

• फ्लिपकार्ट समर्थ: फ्लिपकार्ट समर्थ भी ट्रेनिंग एवं डेडिकेटेड मार्केटप्लेस एक्सेस के साथ हजारों कारीगरों, बुनकरों एवं महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को समर्थन प्रदान कर रहा है।

• फ्लिपकार्ट मिनट्स: फ्लिपकार्ट की क्विक कॉमर्स सर्विस से ग्रॉसरी, स्नैक्स एवं पर्सनल केयर जैसे जरूरी आइटम्स को मात्र 10 मिनट में डिलीवर किया जा रहा है। अगस्त, 2024 में लॉन्च की गई यह सर्विस लगातार अपने प्रोडक्ट्स बढ़ा रही है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

• शॉप्सी: एक हाईपर वैल्यू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जिसे उद्यमियों एवं छोटे कारोबारियों को सशक्त करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो विशेषरूप से टियर2 और टियर3 व इससे आगे के शहरों के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है।

• मिंत्रा: मिंत्रा भारत में फैशन ई-कॉमर्स के मामले में अग्रणी है, जो ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी और डाटा आधारित रणनीतियों का लाभ लेता है। 2025 में मिंत्रा ने सिंगापुर में मिंत्रा ग्लोबल की लॉन्चिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया है, जिसमें वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों को लक्ष्य किया जा रहा है।

• सुपर.मनी: जून, 2024 में लॉन्च किया गया फ्लिपकार्ट का फिनटेक प्लेटफॉर्म ग्राहकों को क्रेडिट-फर्स्ट यूपीआई सर्विस प्रदान करता है। यह एप एनपीसीआई के रुपे इन्फ्रास्ट्रक्चर से इंटीग्रेट करता है और इसकी योजना सिक्योर्ड कार्ड, फिक्स्ड डिपोजिट एवं ऋण सर्विस जैसी ऑफरिंग्स के साथ विस्तार करना और भारत में वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को ज्यादा लोकतांत्रिक बनाना है।

• क्लियरट्रिप: एक ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी, जो अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेहतरीन ट्रैवल बुकिंग अनुभव प्रदान करती है।

• फोनपे लिमिटेड (पूर्ववर्ती फोनपे प्राइवेट लिमिटेड): 60 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ फोनपे भारत में डिजिटल पेमेंट एवं वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को विस्तार दे रहा है। अपने पेमेंट बिजनेस के अलावा फोनपे के पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स (इंश्योरेंस, ऋण और पूंजी) के डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ भारत में नए कंज्यूमर टेक बिजनेस (पिनकोड – हाइपरलोकल ई-कॉमर्स एवं इंडस एपस्टोर – एंड्रॉयड इकोसिस्टम के लिए लोकलाइज्ड एप स्टोर) भी शामिल हैं, जो फ्लो ऑफ मनी को अनलॉक करते हुए और सेवाओं तक पहुंच सुनश्चित करते हुए हर भारतीय के विकास को गति देने के लिए समान अवसर प्रदान करने के कंपनी के विजन के अनुरूप हैं।

• वॉलमार्ट सोर्सिंग: वॉलमार्ट ने भारत से 30 अरब डॉलर से ज्यादा का निर्यात भी किया है और 2027 तक सालाना निर्यात को 10 अरब डॉलर तक पहुंचाने के अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।

• वॉलमार्ट वृद्धि: वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से अब तक 70,000 से अधिक एमएसएमई के प्रशिक्षण के साथ प्रोग्राम ने 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई को सशक्त करने के लिए साझेदारी की है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कपंनी की पहुंच को बढ़ाया जाएगा।

• वॉलमार्ट ग्लोबल टेक: टीम एआई, ऑटोमेशन और डाटा साइंस में एडवांस्ड सॉल्यूशंस विकसित कर रही है, जिससे ग्लोबल मार्केटप्लेस समेत वॉलमार्ट के वैश्विक परिचालन में इनोवेशन को गति मिली है। इससे सेलर्स के लिए ऑनबोर्ड होना और सभी बाजारों में बिक्री करना संभव हुआ है। वॉलमार्ट ने एआई की स्वीकार्यता और कौशल विकास के माध्यम से भारतीय एमएसएमई के विकास को समर्थन प्रदान करने के लिए आईआईटी मद्रास में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी लॉन्च किया है, जिससे लाभ बढ़ाने, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को गति मिले।

• वॉलमार्ट फाउंडेशन: वॉलमार्ट की परोपकारी कार्य करने वाली इकाई अनुदान प्राप्तकर्ता संगठनों के माध्यम से प्रशिक्षण, टूल्स (टेक्नोलॉजी समेत) और सतत आजीविका के अवसर प्रदान करते हुए भारत में छोटे किसानों को सक्षम बना रही है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वैचारिक नेतृत्वकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया, जिससे भारत के आर्थिक विकास व निर्यात लक्ष्य और ‘मेक इन इंडिया’ विजन में वॉलमार्ट के योगदान को मजूबती मिली है। इंडिया शोकेस से पहले 23 जून को वॉलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा सेलर्स के साथ मिलकर वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट सेलर मीट का आयोजन भी किया, जिसमें वॉलमार्ट मार्केटप्लस एवं वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बाजारों तक पहुंच और कारोबार को विस्तार देने के बारे में सेलर्स के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …