Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में उत्पादन की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, बल्लारपुर पहुंचे CMD हेमंत...

WCL में उत्पादन की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, बल्लारपुर पहुंचे CMD हेमंत पाण्डेय

दौरे के दौरान उन्होंने HoE एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की और उत्पादन गतिविधियों, परिचालन दक्षता तथा भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की।

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पाण्डेय ने बल्लारपुर क्षेत्र का दौरा कर उत्पादन, डिस्पैच और परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने Ballarpur Open Cast Mine के साथ Amalgamated Gouri-Pauni Expansion Project की क्वारी-1 और क्वारी-2 का भी निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान डॉ. पाण्डेय ने कोल फेस, कोल एक्सपोजर पैच सहित प्रमुख परिचालन क्षेत्रों का जायजा लिया और वर्तमान उत्पादन एवं डिस्पैच प्रदर्शन की जानकारी ली। उन्होंने चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए FY 2027-28 के लिए रणनीतिक कार्ययोजना पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की।

उत्पादन क्षमता के बेहतर उपयोग पर जोर

डॉ. पाण्डेय ने कोयला एक्सपोजर में तेजी लाने और उपलब्ध उत्पादन क्षमता के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को सुरक्षित, योजनाबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने के साथ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। परिचालन दक्षता बढ़ाने और टीमों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

9 MTY क्षमता वाली परियोजना पर फोकस

डॉ. पाण्डेय ने Amalgamated Gouri-Pauni Expansion Project को WCL के भविष्य के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजना बताया। यह परियोजना WCL की सर्वाधिक कोयला उत्पादन क्षमता वाली खदान है, जिसकी क्षमता 9 MTY है।

दौरे के दौरान उन्होंने HoE एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की और उत्पादन गतिविधियों, परिचालन दक्षता तथा भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर बल्लारपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आर. बी. ठाकरे, उनकी टीम तथा क्षेत्र एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान