Advertisement
नई दिल्ली। IndustrialPunch : सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में डायरेक्टर (HR) पद के लिए रथिन मित्रा के नाम की सिफारिश की है। यह चयन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।
PESB के दस्तावेज के मुताबिक, इस पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी विभिन्न सहायक कंपनियों के मानव संसाधन विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा NLC India Limited, Hindustan Copper Limited और Power Finance Corporation के अधिकारी भी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
इन 12 अधिकारियों का हुआ साक्षात्कार
- रथिन मित्रा — जनरल मैनेजर (कोऑर्डिनेशन), कोल इंडिया लिमिटेड
- दिलीप कुमार बेहेरा — जनरल मैनेजर (HR), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)
- राजेश वी. नायर — जनरल मैनेजर (HR)/HOD-पॉलिसी सेल, राजभाषा एवं अपील सेल, कोल इंडिया लिमिटेड
- सुरपुरेड्डी वेंकट राजेंद्रनाथ — जनरल मैनेजर (HR)/HOD-रिक्रूटमेंट, कोल इंडिया लिमिटेड
- सुवंकर परिडा — जनरल मैनेजर (HR), मैनपावर/EE, SECL मुख्यालय
- अजय बेहेरा — जनरल मैनेजर (HR), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)
- जोबी वी. पी. — जनरल मैनेजर (HR), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL)
- दुर्गा प्रसाद सामल — जनरल मैनेजर (HR), कोल इंडिया लिमिटेड
- सुखदेव सेठ — जनरल मैनेजर (HR/Sec), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)
- पंकज कुमार — एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ह्यूमन रिसोर्सेज), NLC India Limited
- राजेंद्र सिंह साजवान — एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (HR), Hindustan Copper Limited
- नीरज सिंह — चीफ जनरल मैनेजर, Power Finance Corporation Limited
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement








