जीत पर शिव कुमार यादव का सम्मान करते हुए
Advertisement

नागपुर, 11 सितम्बर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में हिंद मजदूर सभा (HMS) को साल दर साल मजबूती मिल रही है। यूनियन सदस्यता सत्यापन आंकड़े इसे प्रमाणित करते हैं।

डब्ल्यूसीएल में 9 सितम्बर को यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 का कार्य पूरा हुआ। 2025 में भी हिंद मजदूर सभा ने पहला स्थान बरकरार रखा। इस साल खास बात यह रही कि एचएमएस ने अपने प्रतिद्वंदी यूनियन भारतीय मजदूर संघ (BMS) पर रिकार्ड 1643 सदस्यों के अंतर से बढ़त बनाई। 2025 में एचएमएस से 10699 सदस्य जुड़े। जबकि 2025 में यह आंकड़ा 10015 पर था। 2023 में 9858 और 2022 में 9802 सदस्य थे। 2021 में सदस्य संख्या 9523 थी। यानी 2021 से हर साल एचएमएस की सदस्य संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसमें गिरावट नहीं आई है।

बीएमएस की सदस्यता में उतार चढ़ाव

दूसरी ओर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता में उतार चढ़ाव की स्थिति रही है। 2025 के सदस्यता सत्यापन में बीएमएस का आंकड़ा 9056 पर रहा। जबकि 2024 मेंं बीएमएस की सदस्यता 9132 पर थी। 2023 में 8919 तथा 2022 में 8496 सदस्य थे। 2021 में बीएमएस 9026 के आंकड़े पर था। बताया जा रहा है कि बीएमएस को गुटबाजी के कारण पिछड़ना पड़ रहा है।

Advertisement

शिव कुमार यादव की लीडरशिप

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एचएमएस के बढ़ते दबदबे का कारण कामगारों के हित में यूनियन की सक्रियता है। डब्ल्यूसीएल में एचएमएस को शिव कुमार यादव लीड करते हैं। शिव कुमार यादव के नेतृत्व की स्वीकार्यता तथा उनके जुझारूपन ने एचएमएस को आगे रखा है। श्री यादव एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष हैं। वे सीआईएल की जेबीसीसीआई सदस्य के साथ अन्य समितियों से भी जुड़े हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement