Advertisement

WCL ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने कार्यक्षेत्र के 152 विभिन्न स्थानों पर 30,000 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर आयोजित यह व्यापक अभियान माननीय प्रधानमंत्री, केंद्रीय कोयला मंत्री एवं केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के अनुरूप संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य योग को जन-आंदोलन बनाते हुए स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

मुख्य कार्यक्रम WCL मुख्यालय, इंदोरा परेड ग्राउंड, नागपुर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे के नेतृत्व में निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, संचालन समिति सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा बड़ी संख्या में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. उमा शंकर पांडेय ‘जल प्रहरी’ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने WCL परिवार के साथ योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी तथा अपने प्रेरक मार्गदर्शन से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। भव्य आयोजन से प्रभावित होकर उन्होंने WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे एवं झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत के साथ हुआ। योग सत्र का संचालन मुख्य योग प्रशिक्षक श्री सचिन माथुरकर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। शांति पाठ एवं सामूहिक ध्यान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने स्वस्थ, सकारात्मक एवं जागरूक जीवन का संदेश प्रसारित किया।

Advertisement

योग सत्र के उपरांत सुश्री के. पी. प्रजीथा एवं WCL के महाप्रबंधक (आई.ई.डी.) श्री अक्षय घोष ने उत्कृष्ट योग प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे के नेतृत्व में प्रशिक्षित WCL मुख्यालय योग समूह ने आकर्षक एवं प्रभावशाली योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डॉ. हेमंत शरद पांडे, पद्मश्री डॉ. उमा शंकर पांडेय, निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, संचालन समिति सदस्यों एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही योग प्रशिक्षकों एवं मुख्यालय योग समूह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, कार्यक्षमता बढ़ती है और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया, जिससे स्वस्थ, सुरक्षित और उत्पादक कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना प्रसाद, श्रीमती श्रुति परांजपे एवं डॉ. सोनाली म्हेत्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। WCL के निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री आनंदजी प्रसाद, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री संदीप परांजपे, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे तथा संचालन समिति सदस्य सर्वश्री शिव कुमार यादव, आशीष मूर्ति, एस. एच. बेग, ए. पी. सिंग, रमेश बल्लेवार एवं सतीश गबाले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मिलिंद चहांदे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अनुपमा टेमुर्णीकर द्वारा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement