नागपुर। IndustrialPunch: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन-2026 को लेकर तस्वीर सामने आ गई है। 28 सितंबर 2026 तक उपलब्ध सदस्यता आंकड़ों में हिंद मजदूर सभा (HMS) 9,915 सदस्यों के साथ सबसे आगे है। वहीं BMS 9,005 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सदस्यता सत्यापन के दूसरे चरण की प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर 2026 को हो रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार HMS ने सदस्यता के मामले में अपनी बढ़त कायम रखी है।
HMS और BMS के बीच 910 सदस्यों का अंतर
- HMS: 9,915
- BMS: 9,005
- AITUC: 4,736
- INTUC: 2,556
- CITU: 772
कुल सदस्यता 26,984 दर्ज की गई है। इस आधार पर HMS और BMS के बीच 910 सदस्यों का अंतर है।
नागपुर क्षेत्र में HMS सबसे आगे
क्षेत्रवार आंकड़ों में नागपुर क्षेत्र में कुल 5,489 सदस्य दर्ज हैं। इसमें HMS के 2,708 सदस्य हैं, जबकि BMS के 1,507 सदस्य हैं। इसके अलावा चंद्रपुर में HMS के 1,507 और बल्लारपुर में 951 सदस्य दर्ज हैं।
छठवें साल भी नंबर-1 रहने की उम्मीद
संगठन की ओर से दावा किया गया है कि शिवकुमार यादव के नेतृत्व में HMS पिछले पांच वर्षों से WCL में सदस्यता के मामले में शीर्ष पर बना हुआ है और मौजूदा आंकड़ों के आधार पर छठवें वर्ष भी नंबर-1 रहने की संभावना है।

- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









